सासनी में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी का कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन एवं बैठक की गई आयोजित

0
11

 

हाथरस।सासनी में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी का कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन एवं बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कोर कमेटी की सदस्य कविता तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रीति तिवारी, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष अरुण प्रताप शर्मा, उपाध्यक्ष विजय पाठक और पूनम शर्मा मौजूद रहे।

इस दौरान कविता तिवारी ने कार्यकर्ताओं के सामने पार्टी का विजन और नीतियां रखीं। उन्होंने कहा कि पार्टी की लड़ाई किसी जाति या धर्म के नाम पर नहीं है। यूजीसी रोलबैक को लेकर उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक कथित काले कानून को वापस नहीं लिया जाता, तब तक पार्टी का जनसंपर्क और संगठनात्मक अभियान जारी रहेगा।

वहीं प्रीति तिवारी ने मातृशक्ति से बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य को लेकर सभी को एकजुट होने की जरूरत है और इस मुद्दे को लेकर जन आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष अरुण प्रताप शर्मा ने जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा की कार्यशैली की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और जमकर नारेबाजी हुई।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी के चाणक्य कहे जाने वाले संजीव गोयल ने जिलाध्यक्ष के निर्देशन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की घोषणा की। कार्यकर्ताओं को परिचय पत्र और घोषणापत्र भी वितरित किए गए।

अंत में जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने कहा कि हाथरस जिले में पार्टी तेजी से मजबूत हो रही है और वर्ष 2027 के चुनाव में पार्टी बड़ा बदलाव करने की स्थिति में होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान को लगातार आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कालू पंडित, सोनू गौतम, प्रदीप शर्मा, मनोज उपाध्याय, दीनू पंडित, ऋषभ गौतम, मुकेश कुमार, ऋतु कुमार गौतम, जय नारायण शर्मा, निकिता शर्मा, भारती पाठक, कुमकुम ठाकुर, प्रेमलता, गुड़िया चौधरी, आर्यन उपाध्याय, योगेश वार्ष्णेय, राहुल कुमार, ललतेश सक्सेना, विवेक कुमार, सपना, सीमा पाण्डे, हरेन्द्र उपाध्याय, कुलदीप शर्मा, उज्ज्वल गौतम, सौरभ पाराशर, अभिषेक पाठक, संजय श्रोती, कौशल शर्मा, नरेश गुप्ता, जितेन्द्र उपाध्याय और योगेश कुमार शर्मा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here