सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस के पर विशेष कार्यक्रम का किया गया आयोजन

0
7

 

हाथरस। सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज, सासनी में सोमवार को हिंदी दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में विद्यालय की प्रार्थना सभा के दौरान हुआ।

इस दौरान विद्यालय के शिक्षक अरुण कुमार कौशिक ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, इतिहास और एकता की पहचान है। हिंदी देश के विभिन्न हिस्सों के लोगों को आपस में जोड़ने का काम करती है और भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में शामिल है।

उन्होंने बताया कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था, जिसके बाद वर्ष 1953 से हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत हुई।

शिक्षक ने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति, परंपरा और पहचान की प्रतीक है। हिंदी दिवस हमें यह संदेश देता है कि भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी पहचान और गौरव का प्रतीक भी है। आने वाली पीढ़ियों तक हिंदी भाषा और उसकी समृद्ध विरासत को पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं से अखबार का पठन-पाठन भी कराया गया।
कार्यक्रम में शिक्षक अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवानी, शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार, जितेंद्र कुशवाहा सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here