श्री दाऊजी मंदिर में गणेश चतुर्थी पर डीएम अतुल वत्स ने की पूजा-अर्चना, मेले की सफलता की मांगी मनोकामना,गणेश चतुर्थी पर निकली प्रभात फेरी, डीएम ने बच्चों को बांटे लड्डू; दाऊजी मेले की तैयारियां तेज

0
22

 

हाथरस। श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मंदिर श्री दाऊजी महाराज में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी अतुल वत्स ने विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा की।

पूजा-अर्चना के बाद जिलाधिकारी ने श्री दाऊजी महाराज और रेवती मैया के दर्शन कर आरती की। उन्होंने दाऊजी मेला निर्विघ्न और सफलतापूर्वक संपन्न होने की मनोकामना भी की।

बता दें कि आगामी 15 सितंबर से दाऊजी मेला शुरू होकर 6 अक्टूबर तक आयोजित होगा। मेले को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

वहीं, गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्काउट-गाइड के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। ध्वज पूजन के बाद जिलाधिकारी ने बच्चों को लड्डू वितरित किए। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ मंदिर की परिक्रमा की और मंदिर की चोटी पर ध्वज स्थापित कराया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशांत तिवारी, अपर जिलाधिकारी एवं मेला मजिस्ट्रेट राज बहादुर सिंह, सीओ सिटी हिमांशु माथुर, मेला लिपिक रवि शर्मा, शशिकांत शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here