खेड़ा सुल्तानपुर में विशाल कुश्ती दंगल, सोमेश पहलवान ने पहलवानों के हाथ मिलाकर किया शुभारंभ

0
7

 

सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव खेड़ा सुल्तानपुर में ग्रामीणों की ओर से विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में अपनी कुश्ती कला और दमखम का प्रदर्शन किया। मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सोमेश यादव ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। इस दौरान उन्होंने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कुश्ती और दंगल ग्रामीण भारत की प्राचीन एवं लोकप्रिय खेल परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और उनमें खेल भावना, अनुशासन व मेहनत की भावना विकसित होती है।

दंगल के दौरान पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। पहलवानों ने अखाड़े में कुश्ती के दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

ग्रामीणों ने भी पहलवानों का उत्साह बढ़ाया और विजेता पहलवानों का स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारी, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here