सिकंदराराऊ के कासगंज रोड स्थित कलावती नर्सिंग होम एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर की ओर से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 14 सितंबर, सोमवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कलावती नर्सिंग होम के एमडी डॉ. रोहित ने नगर एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
डॉ. रोहित ने बताया कि शिविर में दिल्ली की प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रितु भारद्वाज सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मरीजों का निशुल्क चेकअप कर चिकित्सकीय परामर्श देंगी। इसके अलावा दिल्ली के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शशांक वर्मा प्रत्येक गुरुवार को शाम 5 बजे से 7 बजे तक निशुल्क कैंप में मरीजों को हड्डियों एवं जोड़ संबंधी समस्याओं के लिए परामर्श देंगे।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर के दौरान चेकअप एवं दवाइयों पर 50 प्रतिशत तक की छूट भी उपलब्ध कराई जाएगी।

कलावती नर्सिंग होम की ओर से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से अपील की गई है कि वे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करें और समय से पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह का लाभ उठाएं।










