दो युवक दौड़ते हुए लखनऊ रवाना,सीएम योगी आदित्यनाथ से करेंगे मुलाकात

0
15

 

हाथरस। रविवार की सुबह गांव सुजिया से विकास कोहली और चन्द्रपाल सीएम योगी से मिलने के लिए दौड़ते हुए लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

उन्होंने बताया कि वह ज्यादातर दौड़ते हुए और थकान होने पर थोड़ा ठहर कर यह सफर तय करेंगे। दोस्तों के मन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का विचार आया तो दोनों ने निर्णय लिया कि वह हाथरस से लखनऊ तक 348 किमी का सफर दौड़ते हुए तय करेंगे।

दोनों किशोरों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करना उनका सपना है। इसलिए उन्होंने इसका निर्णय किया।

इससे पहले विकास कोहली ने साइकिल से प्रयागराज महाकुंभ, केदारनाथ, अयोध्या और हरिद्वार तक सफर किया है। संवाद.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here