राष्ट्रीय लोकदल की स्वाभिमान पदयात्रा 21 सितंबर से होगी शुरू, विधायक व जिलाध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

0
11

 

हाथरस। रविवार को राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर प्रेसवार्ता हुई। जिलाध्यक्ष श्याम सिंह प्रधान और सादाबाद विधायक प्रदीप सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी ने 21 से 27 सितंबर तक निकलने वाली स्वाभिमान पदयात्रा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर को सुबह 11 बजे मुरसान के जीएसएएस इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा के साथ पदयात्रा का शुभारंभ होगा। मुख्य अतिथि रालोद संसदीय बोर्ड अध्यक्ष केसी त्यागी और प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्यराज सिंह होंगे।

जनसभा में सांसद अनूप प्रधान और विधायक प्रदीप सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी विशिष्ट अतिथि रहेंगे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम सिंह प्रधान करेंगे। पदयात्रा में प्रतिदिन करीब एक हजार कार्यकर्ता विभिन्न मार्गों से शामिल होंगे। रात्रि विश्राम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और जन चौपाल का आयोजन होगा।

जनसभा के लिए जीएसएएस इंटर कॉलेज मैदान में करीब आठ हजार कुर्सियों की व्यवस्था के साथ विशाल टेंट लगाया गया है। पदयात्रा के विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी भी प्रेसवार्ता में दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here