हाथरस के सिकंदराराऊ थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर ग्राम पचो की तरफ से आरोपी पियूष पुत्र किसनाराम, निवासी ग्राम मूलराज, तहसील एवं थाना लोहावट, जनपद फलोदी राजस्थान को पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं।
मामले में थाना सिकंदराराऊ पर मुकदमा अपराध संख्या 671/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा मय थाना सिकंदराराऊ पुलिस टीम शामिल रही।










