हाथरस के थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर गांव नारई की तरफ से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान पिन्टू जादौन पुत्र बाबू सिंह, निवासी गांव पचौ, थाना सिकन्द्राराऊ, जनपद हाथरस के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं।
मामले में थाना सिकन्द्राराऊ में मु0अ0सं0 670/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा मय पुलिस टीम थाना सिकन्द्राराऊ शामिल रही।










