हाथरस में अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 45 क्वार्टर बरामद

0
47

 

हाथरस। हाथरस गेट थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 45 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम अहवरनपुर में दबिश देकर विजयवीर पुत्र कलुआ निवासी अहवरनपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 436/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी नितिन कसाना मय पुलिस टीम शामिल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here