हाथरस के 66 नवनियुक्त उपनिरीक्षक नियुक्ति पत्र लेने लखनऊ रवाना, एसपी ने दी शुभकामनाएं

0
31

 

हाथरस। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक सीधी भर्ती-2025 में चयनित हाथरस जनपद के 66 अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के लिए गुरुवार को लखनऊ रवाना हुए। रवाना होने से पूर्व पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित माधव प्रेक्षागृह में सभी अभ्यर्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ब्रीफ किया।

एसपी ने सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनने पर बधाई दी और यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने, अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने तथा सोशल मीडिया पर ऐसी कोई प्रतिक्रिया नहीं देने की अपील की, जिससे जनपद की छवि धूमिल हो।

उन्होंने अभ्यर्थियों को अच्छे व्यवहार के साथ यात्रा करने और किसी भी परेशानी की स्थिति में बस प्रभारी या मुख्य प्रभारी अधिकारी क्षेत्राधिकारी जेएन अस्थाना को सूचित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अभ्यर्थियों के भोजन की व्यवस्था भी की गई।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी लाइन जेएन अस्थाना सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इसके बाद सभी 66 अभ्यर्थियों को दो बसों में बैठाकर पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना किया।

बताया गया कि 6 नवंबर को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उपनिरीक्षक भर्ती-2025 में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस भर्ती के तहत प्रदेश में कुल 4543 पदों पर चयन हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here