हाथरस। चंदपा थाना पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6,010 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आगरा-अलीगढ़ हाईवे से गांव बुलगढ़ी की ओर जाने वाले पक्के रास्ते पर एक दुकान के बरामदे में छापा मारा। यहां हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे आशीष उर्फ सनी, राहुल, गोपाल और मनोज कुमार निवासी ग्राम पैकवाड़ा को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 242/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।








