हाथरस पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में बड़ी कार्रवाई करते हुए सात साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
एसओजी टीम, कोतवाली नगर और हाथरस गेट पुलिस की संयुक्त टीम ने 7 नवंबर को अभियुक्त महिपाल को गिरफ्तार किया।
आरोपी महिपाल पुत्र सूरजपाल, एटा जनपद के थाना मारहरा क्षेत्र के गांव सिरसाबदन का निवासी है।
अभियुक्त के खिलाफ वर्ष 2019 में कोतवाली नगर में अपहरण और दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थीं।
पुलिस ने मुखबिर तंत्र, सर्विलांस और ग्राउंड इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।








