हाथरस।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में जुआ और सट्टे की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना चंदपा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहा था।
पुलिस ने आरोपी को अल्लैहपुर से सहपऊ जाने वाले रास्ते पर बम्बे के पास से पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 1340 रुपये नगद और ताश की गड्डी बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
फिलहाल, पुलिस की इस कार्रवाई को जुआ और सट्टे के खिलाफ सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है।









