पुलिस विभाग के पांच कर्मियों को उनके सेवानिवृत होने पर दी गई विदाई

0
3

हाथरस।पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में आयोजित एक सादे लेकिन गरिमामय समारोह में क्षेत्राधिकारी नगर श्री योगेन्द्र कृष्ण नारायण ने सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर महिला उपनिरीक्षक श्रीमती उषा देवी, मुख्य आरक्षी श्री रवेन्द्र सिंह, मुख्य आरक्षी श्री मुख्तार खां जाफरी, फायरमैन श्री रामनिवास शर्मा और दफ्तरी श्री सतीश चन्द्र शर्मा को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए और पुलिस विभाग में बिताए गए वर्षों की यादें ताजा कीं।
क्षेत्राधिकारी नगर ने अपने संबोधन में सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन का अमूल्य समय पुलिस विभाग को समर्पित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि अब सेवानिवृत्ति के बाद वे अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करें और स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन व्यतीत करें।

उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी यदि किसी प्रकार की समस्या आती है तो वे बेझिझक संपर्क कर सकते हैं और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को माल्यार्पण कर शॉल एवं धार्मिक ग्रंथ भेंट किए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य तथा अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

समारोह में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं परिजनों ने भी सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को सराहा और उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here