एसपी हाथरस चिरांचीव नाथ सिन्हा ने पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों का लिया साक्षात्कार

0
1

 

हाथरस।अधीक्षक हाथरस, चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों का साक्षात्कार लिया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों से उनके प्रशिक्षण, अनुशासन, व्यवहार तथा कार्यप्रणाली से संबंधित विभिन्न विषयों पर बातचीत की और उनकी तैयारी का आकलन किया।

उन्होंने सभी रिक्रूट आरक्षियों को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में अनुशासन, धैर्य और जिम्मेदारी अत्यंत आवश्यक गुण हैं, जिनके माध्यम से आमजन के साथ सौम्य एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जा सकता है।

इस साक्षात्कार के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाह, क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कृष्ण नारायण, प्रतिसार निरीक्षक राजकुमार तथा आरटीसी प्रभारी विमल कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here