PM आवास योजना के नाम पर महिला से रिश्वत लेते पकड़े जाने वाली महिला कर्मचारी हुई सस्पेंड

0
1

 

हाथरस नगर पालिका की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सोनिया सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उस पर प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। यह कार्रवाई पालिका के अधिशासी अधिकारी ने सोमवार को की।

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने सोनिया सिंह को 1 अप्रैल को नगर पालिका परिसर से रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। ब्यूरो ने उन्हें रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। इस समय वह जेल में है।

इस संबंध में माहेश्वरी कॉलोनी निवासी सुमन ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। सुमन के अनुसार, उन्होंने डेढ़ साल पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनकी फाइल आगे नहीं बढ़ रही थी। सोनिया सिंह ही प्रधानमंत्री आवास योजना का पटल देख रही थीं।

सुमन ने आरोप लगाया था कि सोनिया ने उनसे पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। 1 अप्रैल को जैसे ही सोनिया को केमिकल लगे नोट दिए गए, एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उन्हें तुरंत पकड़ लिया। एंटी करप्शन ब्यूरो ने इस मामले में नगर पालिका को एक रिपोर्ट भी भेजी है, जिसके आधार पर सोनिया के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिशासी अधिकारी ने कर निर्धारण अधिकारी को इस प्रकरण की विभागीय जांच सौंपी है।

जानकारी के अनुसार, सोनिया से पूछताछ में कुछ अन्य कर्मचारियों के नाम भी सामने आए हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम इन कर्मचारियों के संबंध में साक्ष्य एकत्रित करने में जुटी है। फिलहाल नगर पालिका के कुछ कर्मचारी में खलबली मची हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here