पत्रकार वेदप्रकाश शर्मा हत्याकांड के मुख्य आरोपी की फैक्ट्री को किया सीज

0
43

 

पत्रकार वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

आपको बता दें कि इस मामले में थाना कोतवाली नगर में मुकदमा संख्या 151/26, धारा 103(1), 238, 61(2), 190, 191(2) और 191(3) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है। अब तक इस मामले में सामने आए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
वहीं, फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक हाथरस, श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

इसी क्रम में, 16 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीएच मिल के पास स्थित आरोपी कमल शर्मा की आटा/चूर्ण फैक्ट्री, जिसे घटना स्थल भी माना जा रहा है, को सीज कर दिया है।

पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के लिए की गई है, ताकि जांच में कोई बाधा न आए।
फिलहाल, पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है और मामले में साक्ष्य संकलन व विवेचना की कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here