भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव अक्षय तृतीया पर भखाभैडा महादेव मंदिर व अंगुमल धर्मशाला में श्रद्धा व भव्यता के साथ मनाया गया

0
13

 

हाथरस: भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव अक्षय तृतीया पर भखाभैड़ा महादेव प्राचीन मंदिर व अंगूमल धर्मशाला में पारंपरिक श्रद्धा एवं भव्यता के साथ मनाया गया

हाथरस। भगवान विष्णु के छठे अवतार चिरंजीवी महर्षि भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भखाभैड़ा महादेव प्राचीन मंदिर, रामलीला ग्राउंड हाथरस में पारंपरिक श्रद्धा एवं भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल पंचामृत अभिषेक के साथ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान परशुराम का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत गणेश पूजन, गिर्राज महाराज का पूजन तथा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन यज्ञ संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम का संचालन आचार्य सनत गोपाल दीक्षित जी एवं उनके सहयोगियों द्वारा कराया गया। इस दौरान महा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्ममय वातावरण को और भी पावन बना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा, अध्यक्ष वेद भगवान सनातन धर्म सभा द्वारा की गई। इस अवसर पर योगा पंडित, अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा रामेश्वर उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख डॉ. विकास शर्मा, पूर्व अध्यक्ष उदयवीर शर्मा, उमेश शर्मा, शरद उपाध्याय, पं. विशाल सारस्वत, बौहरे प्रशांत शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सामूहिक रूप से अभिषेक एवं आरती में सहभागिता की।

कार्यक्रम में प्रवीण कौशिक, ऋषि कौशिक, रवि पंडित, संजीव शर्मा, अतुल कृष्ण भारद्वाज, अशोक रावत, बॉबी गौतम, पूर्व सभासद राजेश कुमार शर्मा, दीपक शर्मा, नवजोत शर्मा, आशीष उपाध्याय, गौरव शर्मा, निखिल शर्मा, मदन शर्मा, टिंकू शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान “धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो” तथा “भारत माता की जय” जैसे जयघोषों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

अंत में पं. विशाल सारस्वत, ब्राह्मण महासभा द्वारा सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। प्रसाद वितरण के साथ भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव का यह भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here