पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा फायर ब्रिगेड कार्यालय से अग्निशमन वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

0
14

 

जनपद हाथरस में आमजन की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।

पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा फायर ब्रिगेड कार्यालय से एक अग्निशमन वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर आधुनिक सुरक्षा उपकरण जंपिंग कुशन सिलेंडर की विशेष ड्रिल भी कराई गई, जिसमें इसकी उपयोगिता और कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली गई।

कार्यक्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री राजकुमार वाजपेयी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
आपको बता दें कि जंपिंग कुशन सिलेंडर एक विशेष प्रकार का हवा से भरने वाला सुरक्षा उपकरण है, जिसका उपयोग आग लगने, भवन दुर्घटनाओं या ऊंची इमारतों में फंसे लोगों को सुरक्षित बचाने के लिए किया जाता है। जब किसी व्यक्ति के पास बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं होता और उसे ऊंचाई से कूदना पड़ता है, तब यह उपकरण नीचे लगाकर उसकी सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करता है।

यह एक बड़ा सुरक्षा गद्दा होता है, जो आपातकालीन स्थिति में जीवन रक्षक साबित होता है। सही समय पर इसके उपयोग से कई अनमोल जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि इस उपकरण का नियमित अभ्यास किया जाए, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित, सुरक्षित और प्रभावी रेस्क्यू किया जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि जनपद पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार आधुनिक संसाधनों और बेहतर व्यवस्थाओं के साथ कार्य कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here