साइबर क्राइम पुलिस के द्वारा गलती से दूसरे खाते में गए 2,55,128 रुपए कराए वापस,शिकायतकर्ता ने पुलिस का किया धन्यवाद

0
56

 

जहाँ साइबर क्राइम पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक बड़ी रकम को वापस दिलाने में सफलता हासिल की है।

दिनांक 21 अप्रैल 2026 को शिकायतकर्ता श्री गिर्राज सिंह, निवासी कस्बा मुरसान, जनपद हाथरस द्वारा राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत में बताया गया कि उनके खाते से UPI के माध्यम से गलती से 2,55,128 रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर हो गए थे।

,पुलिस अधीक्षक श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में साइबर अपराधों पर नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, साइबर क्राइम थाना टीम ने तुरंत कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने ट्रांजैक्शन का विवरण प्राप्त कर लाभार्थी के खाते को तुरंत डेबिट फ्रीज कराया और धनराशि को सुरक्षित किया। लगातार प्रयासों के बाद 21 अप्रैल 2026 को पूरी 2,55,128 रुपये की रकम शिकायतकर्ता के खाते में वापस करा दी गई।

अपनी पूरी धनराशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने खुशी जाहिर की और हाथरस पुलिस का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here