उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड द्वारा हाथरस में होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा की गई आयोजित, दो पालियों में कराई जाएंगी परीक्षा

0
54

 

हाथरस। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड द्वारा शनिवार को हाथरस में होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए जनपद में कुल 12 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 27 अप्रैल तक दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी।

परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह से ही सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की गई। नकल रोकने के लिए उड़न दस्ते भी सक्रिय रहे। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने अभ्यर्थियों से समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने, अपने साथ प्रवेश पत्र एवं वैध पहचान पत्र रखने तथा सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

परीक्षा देने के लिए कई जनपदों से अभ्यर्थी हाथरस पहुंचे। वहीं परीक्षा समाप्त होने के बाद कई विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान और सामान्य बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे इस परीक्षा में सफल होंगे। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ दिखाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here