हाथरस जनपद में आयोजित “जन आक्रोश महिला सम्मेलन” के तहत महिलाओं का जबरदस्त जनसैलाब देखने को मिला।
नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता चौधरी के नेतृत्व में एक विशाल विरोध प्रदर्शन रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लेकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।
रैली के दौरान महिलाओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया और अपने हक व सम्मान की आवाज बुलंद की। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष विवेक गुप्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने महिलाओं के उत्साह और भागीदारी की सराहना की।
इस मौके पर दिप्ती अग्रवाल, सोनियां नारंग, सुचेता जौन, अखिलेश गुप्ता, सभासद छमा शर्मा, पूनम जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने सम्मेलन को सफल बनाने में अपनी भागीदारी निभाई।
रैली के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हाथों में तख्तियां और नारों के साथ महिलाओं ने अपने अधिकारों को लेकर आवाज उठाई और संगठन की मजबूती का संदेश दिया।
सम्मेलन और रैली के माध्यम से महिलाओं ने यह स्पष्ट किया कि वे अपने अधिकारों और सम्मान के मुद्दों पर एकजुट हैं और किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती रहेंगी।









