हाथरस।सासनी क्षेत्र के गांव निनामई में एक किशोर ने पशुओं के कीड़े मारने की दवा का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई. हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सासनी सीएचसी लेकर पहुंचे, जहाँ से प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया.
रविवार की सुबह करीब 10 बजे, जितेन्द्र के करीब 12 वर्षीय पुत्र महेन्द्र ने अपनी अम्मा (दादी) के साथ दिल्ली जाने की जिद की थी. दादी के दिल्ली जाने और साथ ले जाने से मना करने पर किशोर ने गुस्से में आकर पशुओं के कीड़े मारने की दवा (कलिले मारने की दवा) का सेवन कर लिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और वे आनन-फानन में महेन्द्र को लेकर सासनी सीएचसी पहुंचे. डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है.










