यूपी के हाथरस में व्यक्ति के घर से बरामद हुए 19 कुंटल सिक्के,पुलिस जांच में जुटी

0
29

 

हाथरस।शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र की हनुमान गली में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यापारी के घर पर छापेमारी कर 19 कुंतल से अधिक सिक्के बरामद किए। कार्रवाई के दौरान छह दर्जन से अधिक कट्टों में भरे सिक्के मिले, जिनका कुल वजन करीब 19 कुंतल बताया गया है। प्रशासन ने सभी सिक्कों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संबंधित व्यापारी विभिन्न बैंकों से बड़ी मात्रा में सिक्के प्राप्त कर उन्हें दिल्ली समेत अन्य शहरों में 3 से 4 प्रतिशत कमीशन पर उपलब्ध कराता था। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक जांच जारी है और प्रशासन सभी तथ्यों का सत्यापन कर रहा है। छापेमारी के दौरान एसडीएम और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई की गई।

एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह ने बताया कि जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि इतनी बड़ी मात्रा में सिक्के किस बैंक से और किस प्रक्रिया के तहत प्राप्त किए गए तथा उनके वितरण में कहीं बैंकिंग नियमों या अन्य कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन तो नहीं हुआ। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि किसी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि सामने आती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here