श्री रेवती मईया मेला(हरियाली तीज महोत्सव) वर्ष 2016 के आयोजन को लेकर 2 अगस्त को आँधीवाल पैलेस में बैठक होगी आयोजित

0
8

 

हाथरस। श्री रेवती मईया मेला (हरियाली तीज महोत्सव) वर्ष 2026 के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर 2 अगस्त रविवार को शाम 7 बजे आंधीवाल पैलेस में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल एडवोकेट ने बताया कि हाथरस किला स्थित मंदिर श्री दाऊजी महाराज परिसर में हरियाली तीज के अवसर पर श्री रेवती मईया मेला 15 अगस्त 2026 से प्रारंभ होगा। उन्होंने सभी संभ्रांत नागरिकों, पत्रकारों एवं मेले के पूर्व संयोजकों से बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव देने और आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here