मंडलायुक्त अलीगढ़ ने सासनी तहसील समाधान दिवस में सुनी फरियादियो की समस्याएं,निस्तारण के दिए निर्देश

0
7

 

हाथरस: शनिवार को हाथरस जिले की सासनी तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अलीगढ़ मंडलायुक्त संगीता सिंह ने भाग लिया। इस दौरान जिलाधिकारी अतुल वत्स भी उनके साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को उनके गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी तथा समयबद्ध निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान मंडलायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और लाभार्थियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में, उन्होंने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के स्टॉल पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा तैयार किए गए मिलेट्स (श्रीअन्न) से बने विभिन्न खाद्य पदार्थों का स्वाद चखा और उनके पोषण संबंधी गुणों की सराहना की।

मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का समाधान संवेदनशील, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से किया जाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि पीड़ित जनता को त्वरित राहत मिल सके। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रत्येक शिकायत का संतुष्टिपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने विशेष निर्देश दिए कि जिन व्यक्तियों को भूमि के पट्टे आवंटित किए जा चुके हैं और जिनके नाम खतौनी में दर्ज हैं, ऐसे प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर उन्हें वास्तविक कब्जा दिलाया जाए। राजस्व विभाग को इस कार्य के लिए एक विशेष अभियान चलाने को कहा गया, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी अपने अधिकारों से वंचित न रहे।

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी सासनी, क्षेत्राधिकारी पुलिस, जिला पूर्ति अधिकारी, उप निदेशक कृषि, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, एसओसी चकबंदी, जिला कृषि अधिकारी और जिला उद्यान अधिकारी सहित कई प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
बाइट:अलीगढ़ मंडलायुक्त संगीता सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here