ट्रेन की चपेट आकर फिरोजाबाद में डायल112 पर तैनात पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

0
15

 

हाथरस। फिरोजाबाद में डायल 112 पर तैनात एक पुलिसकर्मी की शनिवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा हाथरस गेट थाना क्षेत्र के हतीसा के पास हुआ। रविवार सुबह सूचना मिलने पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, थाना मुरसान क्षेत्र के गांव नगला बाबू निवासी 35 वर्षीय सोनवीर सिंह पुत्र बलबीर सिंह फिरोजाबाद के थाना एका क्षेत्र में डायल 112 पर तैनात थे। परिजनों ने बताया कि उनकी मां मालती देवी पिछले कई दिनों से बीमार हैं और आगरा के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। सोनवीर मां का हालचाल लेने के बाद गांव लौट आए थे। शनिवार शाम वह किसी काम से बाइक लेकर हाथरस आए थे। हाथरस गेट क्षेत्र के हतीसा के पास रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े होने के दौरान तेज गति से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

रविवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। सोनवीर सिंह अपने पीछे पत्नी लज्जावती, दो पुत्र, मां और अन्य परिजनों को छोड़ गए हैं। पुलिसकर्मी की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here