सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों पर उमड़ी भक्तों की भीड़,हर हर महादेव के जयकारों से माहौल हुआ भक्तिमय

0
9

 

हाथरस। सावन माह के पहले सोमवार पर शहर और जिले के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शिवभक्तों ने गंगाजल, दूध और पूजन सामग्री से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया तथा बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प और फल अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिरों में “हर-हर महादेव” के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा।

शहर के चौबे वाले महादेव, गोपेश्वर महादेव, चिंताहरण महादेव, बाबुलनाथ महादेव, भूतेश्वर महादेव, दुर्गेश्वर महादेव, नमृदेश्वर महादेव और मनकामेश्वर महादेव सहित प्रमुख शिवालयों में सुबह से देर तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और पूजा सामग्री की दुकानों पर भी अच्छी भीड़ रही।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर कांवड़ियों के शिविर लगाए गए। वहीं प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा और भीड़ को व्यवस्थित ढंग से नियंत्रित किया गया। सावन के पहले सोमवार पर पूरा हाथरस शिवभक्ति और आस्था में सराबोर नजर आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here