जुए के अड्डे पर पुलिस की ने की बड़ी कार्यवाई,5 जुआरियों को किया गिरफ्तार,

0
18

हाथरस। सहपऊ थाना पुलिस ने जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम बुढ़ाइच में एक मकान के अंदर चल रहे जुए के अड्डे पर छापेमारी कर पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, मौके पर आगरा और एटा जनपद से आए आरोपी बड़ी रकम की हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी पांचों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया।

तलाशी और जुए के फड़ से पुलिस ने कुल 5 लाख 50 हजार 100 रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। इसके अलावा मौके से दो हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में लोकेन्द्र सिंह, राजू, अभयपाल, सन्तोष कुमार और लोकेन्द्र कुमार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इनमें तीन आरोपियों के खिलाफ पहले से भी जुआ अधिनियम के मुकदमे दर्ज हैं।

मामले में थाना सहपऊ पर धारा 3/4 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस मकान के इस्तेमाल और जुए के संचालन से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
यह कार्रवाई थानाध्यक्ष मयंक चौधरी और थाना सहपऊ पुलिस टीम द्वारा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here