पंडित गया प्रसाद की 134वीं जयंती पर श्रीकृष्ण गौशाला में भव्य सुंदरकांड पाठ, 15 नवंबर को होगा गोवर्धन महाराज का महाभिषेक

0
27

 

हाथरस। पंडित गया प्रसाद की 134वीं जन्म जयंती के अवसर पर गौशाला रोड स्थित श्री कृष्ण गौशाला में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सुंदरकांड पाठ में भाग लिया और पंडित गया प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

आयोजकों ने बताया कि 15 नवंबर को प्रातः श्री गोवर्धन महाराज का महाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद शाम को भव्य आरती और प्रसादी वितरण का आयोजन होगा।

कार्यक्रम में बाल गोविंद, श्याम कुमार शर्मा, अंकुर शर्मा, प्रेम कुमार गोला, बेलूर अग्रवाल, जवाहरलाल, मोहनलाल अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल, अमित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here