हाथरस में बाल दिवस पर पुलिस परिवार के 12 बच्चों को एसपी ने किया सम्मानित

0
28

 

हाथरस। बाल दिवस के अवसर पर वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) के तत्वावधान में आयोजित वामा खेलोत्सव-2026 के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले पुलिस परिवार के 12 बच्चों को पुरस्कार, उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में बच्चों ने लंबी कूद, 50 मीटर और 40 मीटर दौड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एसपी ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

एसपी ने कहा कि खेलकूद से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने बच्चों को मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य हासिल करने तथा माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करने की सीख दी।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनकी पढ़ाई, रुचियों एवं भविष्य के सपनों के बारे में बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, वामा सारथी प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here