. पंडित गया प्रसाद की 134वीं जयंती पर गोपाल धाम में उमड़े श्रद्धालु, गोवर्धन शिला का हुआ अभिषेक

0
24

 

हाथरस। पंडित गया प्रसाद जी की 134वीं जन्म जयंती के अवसर पर शहर के गोपाल धाम में श्री गिरिराज जी की पावन भूमि गोवर्धन से पधारी गोवर्धन महाराज की शिला का मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गोवर्धन महाराज की शिला का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर पूरे गोपाल धाम को भक्तिमय कर दिया।

इस अवसर पर पंडित भोले शंकर शर्मा ने बताया कि आज शाम को श्री गिरिराज महाराज को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। साथ ही संकीर्तन मंडली द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु भजनों के माध्यम से भक्ति रस में सराबोर होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here