28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

0
25

 

हाथरस। थाना हसायन क्षेत्र के गांव नगला आल में बीती देर रात 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के अंदर गाटर से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान पुष्पेंद्र के रूप में हुई है। उसके बड़े भाई रवि कुमार ने बताया कि पुष्पेंद्र की शादी करीब चार साल पहले हुई थी और उसकी दो साल की बेटी है। पत्नी से पारिवारिक विवाद के चलते दोनों करीब एक साल से अलग रह रहे थे। पत्नी फिरोजबाद स्थित मायके में रह रही थी।

परिजनों के अनुसार, पुष्पेंद्र हरियाणा के बल्लभगढ़ की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। छह महीने पहले नौकरी छोड़कर गांव लौट आया था। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here