सिकंदराराऊ।शनिवार शाम करीब 5 बजे हुसैनपुर गांव के पास जीटी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने पीछे से एक किशोरी को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में किशोरी निशी कुमारी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना होते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए और उसके परिजन भी आ गए।और बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई।लोगों ने घायल अवस्था में निशी कुमारी उम्र 13 साल को एंबुलेंस की मदद से अलीगढ़ मेडिकल ले गए उसके परिजन। फराह ट्रक चालक का वहां मौजूद लोगों ने नंबर नोट कर लिया।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि निशी कुमारी अपने रिश्तेदारी में हुसैनपुर गांव आई थी।
हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।







