एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स द्वारा अज्ञात शव का धार्मिक रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार

0
9

 

हाथरस। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स द्वारा अज्ञात शवों का धार्मिक रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कराया जा रहा है। इसी क्रम में सहपऊ थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास 21 जुलाई को मिले करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति के शव का हिंदू रीति-रिवाज से दाह संस्कार कराया गया।

पुलिस ने शव की 72 घंटे तक शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान न होने पर पोस्टमार्टम के बाद समाजसेवी सुनीत आर्य और प्रवीन वार्ष्णेय से अंतिम संस्कार कराने का अनुरोध किया। सुनीत आर्य के नेतृत्व में तथा एनएसएस अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के सहयोग से दाह संस्कार संपन्न कराया गया। इस दौरान प्रवीन वार्ष्णेय, दीपांशु वार्ष्णेय, विशाल सोनी, आलोक अग्रवाल, कांस्टेबल अभिषेक, कांस्टेबल सचिन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here