अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो भाई हुए घायल,अस्पताल में भर्ती

0
10

सासनी।आगरा-अलीगढ़ रोड पर श्री हनुमान चौकी के निकट एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव ततारपुर मौहरिया निवासी विशाल और विष्णु पुत्रगण पुरान सिंह अलीगढ़ से अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। जब वे सासनी में हनुमान चौकी के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सासनी पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here