डीएम-एसपी ने कांवड़ रुट का निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा

0
8

 

सिकंद्राराऊ:आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने सोमवार को सिकंद्राराऊ क्षेत्र में कांवड़ रूट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अगसोली चौराहे से कासगंज रोड तक विभिन्न स्थानों का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा अधूरे छोड़े गए कार्यों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें तत्काल पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्ग पर ऐसी कोई स्थिति नहीं होनी चाहिए, जिससे श्रद्धालुओं को असुविधा हो या उनके पैरों में कंकड़-पत्थर चुभें।

अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था की भी समीक्षा की। बाहरी वाहनों को कांवड़ मार्ग से अलग डायवर्ट करने की योजना पर चर्चा की गई। क्षेत्राधिकारी अमित पाठक ने रोड मैप के माध्यम से सोरों से आने वाले कांवड़ियों के आवागमन और डायवर्जन व्यवस्था की जानकारी दी।

डीएम और एसपी ने सिकंद्राराऊ के पंत चौराहे पर स्थापित कांवड़ शिविर का भी निरीक्षण किया। साथ ही सड़क पर जलभराव और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों तथा एनएचएआई अधिकारियों को जल्द से जल्द आवश्यक सुधार कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का काफिला हाथरस के लिए रवाना हो गया। प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here