भाजपा प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का गांव लढौटा में हुआ भव्य स्वागत, ग्रामीणों से किया संवाद

0
22

 

सासनी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का लढौटा गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। गांव में जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम संयोजक आशु ठाकुर ने प्रदेश मंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

स्वागत समारोह के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं और आमजन का स्नेह, विश्वास और समर्थन ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करती है।

प्रदेश मंत्री बनने के बाद यह उनका दूसरी बार गृह जनपद आगमन था। इस दौरान उन्होंने अपने काफिले से अलग हटकर साइकिल चलाई और ई-रिक्शा में बैठकर ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया। उनके इस सहज और सरल अंदाज को लोगों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में कुशल पाल सिंह, संजय सिंह, सतीश प्रधान, राधे प्रधान, अजेंद्र सिंह, छोटू ठाकुर, शुभम उपाध्याय, आदित्य ठाकुर, विकास, यश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here