हाथरस में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम (पार्टी) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर गांव बूलगढ़ी, थाना चंदपा में हुई दुर्घटना प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा और जिला महासचिव एवं प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई।
पार्टी नेताओं ने कहा कि जांच पूरी होने तक किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति को गलत तरीके से अभियुक्त बनाया गया है तो उसके विरुद्ध की गई कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा की जाए और जांच के आधार पर वास्तविक दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, जिला महासचिव निशांत उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष पूनम शर्मा, सौरभ पराशर, दीनदयाल शर्मा, अरुण शर्मा, जिला सचिव प्रदीप शर्मा, अभिषेक पाठक, मनोज उपाध्याय, धर्मेंद्र कुमार, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष कुमकुम चौहान सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम (पार्टी) ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय सुनिश्चित करने की मांग की है।










