उधारी के पैसे मांगने पर बड़े भाई ने छोटे भाई के साथ की मारपीट, पुलिस मामले की जांच में जुटी

0
17

 

हाथरस। थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव ओजलपुर में उधारी के रुपये मांगने को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि बड़े भाई ने छोटे भाई के साथ मारपीट कर उसे मकान की छत से नीचे फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पत्नी ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी।

जानकारी के अनुसार गांव ओजलपुर निवासी जयप्रकाश पुत्र गोकुल चंद्र ने बताया कि उसने अपना हिस्से का खेत बड़े भाई को बेच दिया था, जिसके कुछ रुपये अभी बाकी थे। जब उसने बकाया रकम मांगी तो देर शाम बड़ा भाई उसके घर पहुंच गया। आरोप है कि विवाद के दौरान उसने जयप्रकाश के साथ मारपीट की और छत से नीचे धक्का दे दिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here