आधी रात कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय हुए हाउस अरेस्ट,कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या

0
12

 

हाथरस के सासनी क्षेत्र के गांव बांधनु स्थित आवास पर आज रात लगभग 12 बजे पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय को हाउस अरेस्ट कर लिया। इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है और पार्टी इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला दमन बता रही है।

पं. विवेक उपाध्याय ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि प्रशासन ने बिना किसी लिखित नोटिस, न्यायालयीय आदेश या वैधानिक कारण के उनके आवास पर पुलिस बल तैनात कर आधी रात को उन्हें नजरबंद कर दिया। उन्होंने इसे संविधान, लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला करार दिया और सवाल उठाया कि यदि प्रशासन के पास कोई वैधानिक आदेश था, तो उसे अब तक सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी आवाज़ को दबाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है और इस प्रकार की दमनकारी नीतियों से कांग्रेस डरने वाली नहीं है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता के अधिकारों, युवाओं, किसानों, मजदूरों और संविधान की रक्षा के लिए उनका संघर्ष और अधिक मजबूती के साथ जारी रहेगा। साथ ही, उन्होंने प्रशासन से इस कार्रवाई का कानूनी आधार तत्काल सार्वजनिक करने और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here