पुलिस ने 21 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित युवक को किया गिरफ्तार

0
9

 

हाथरस पुलिस अवैध शराब के कारोबार पर लगातार शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में सिकन्द्राराऊ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 21 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एटा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने योगेश पुत्र मुकेश कुमार निवासी गढ़ी बुंदू खां, कस्बा एवं थाना सिकन्द्राराऊ को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 21 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here