सांप के डसने से युवक की हालत बिगड़ी, सीएचसी से जिला अस्पताल किया रेफर

0
20

सासनी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला फतेला में खेत पर काम करते समय एक युवक को जहरीले सांप ने डस लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर भागे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगला फतेला निवासी नीशु पुत्र योगेश कुमार सोमवार को अपने खेतों पर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक वहां एक जहरीला सांप आ गया और उसने नीशु के हाथ में डस लिया। सांप के काटने से युवक की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजनों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here