संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत,ससुराल पक्ष के लोंगो पर हत्या का लगाया आरोप

0
15

 

हाथरस। थाना चंदपा क्षेत्र के गांव रोहई में 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, रोहई निवासी विकास की 20 वर्षीय पत्नी खुशबू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया कि खुशबू का विवाह 14 फरवरी 2025 को हुआ था और उसकी डेढ़ माह की एक मासूम बेटी है। मृतका का मायका थाना मुरसान क्षेत्र के गांव नगला टोटा में है।

घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और पति, ससुर सहित अन्य ससुरालीजनों पर उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया। विवाहिता की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here