एसबीएस यूनियन स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, देशभक्ति से गूंजा परिसर

0
18

 

सासनी।कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एस.बी.एस. यूनियन स्कूल, सासनी में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रियर एडमिरल (सेवानिवृत्त) राजवीर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि कर्नल (सेवानिवृत्त) राजकुमार सिंह ने शिरकत कर 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित समारोह में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कारगिल के वीर सैनिकों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि कारगिल के वीरों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा और युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहने का संदेश देता है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य दुर्गेश पचौरी और डायरेक्टर डॉ. विकास सिंह के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंज उठा तथा सभी ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here