रास्ते के विवाद में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, 10 लोग हुए घायल, पुलिस मामले की जांच में जुटी

0
23

 

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला गजुआ में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष खेतों तक पहुंच गए और एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाने लगे। झगड़े में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मारपीट में दोनों पक्षों के कुल 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों में पवन कुमार, पंकज कुमार, शशि देवी, विमलेश, सुनीता देवी, खुशाल सिंह, पिंकी, राजेंद्र सिंह, नीरज कुमार और हरिप्रसाद शामिल हैं। सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रास्ते के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है। घटना के संबंध में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here