हाथरस। थाना सादाबाद क्षेत्र के अलीगढ़-आगरा नेशनल हाईवे पर गांव गुरसोटी बंबा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान 26 वर्षीय रवि कुमार पुत्र नानक चंद्र, निवासी बोदला अलवतिया, थाना जगदीशपुरा, जनपद आगरा के रूप में हुई। बताया गया कि वह अपनी ननिहाल गांव कुरसंडा, थाना सादाबाद से बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था।
इसी दौरान गुरसोटी बंबा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।










