आबकारी विभाग टीम ने चलाया चेकिंग अभियान, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

0
8

 

हाथरस में आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश और जिलाधिकारी हाथरस के पर्यवेक्षण में सादाबाद क्षेत्र में व्यापक जांच अभियान चलाया गया।

आबकारी टीम ने सादाबाद चुंगी, जलेसर चौराहा और कस्बा क्षेत्र की विभिन्न मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों के स्टॉक का मिलान किया गया और पीओएस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

टीम ने सादाबाद-आगरा मार्ग पर स्थित परचून दुकानों और ढाबा संचालकों को अपने परिसर में मदिरापान नहीं कराने की सख्त चेतावनी भी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा हाथरस-आगरा बॉर्डर स्थित बरोस टोल प्लाजा पर वाहनों की सघन तलाशी ली गई, ताकि अवैध मदिरा के परिवहन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

अभियान के दौरान आबकारी निरीक्षक सादाबाद अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। विभाग का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here