पोस्को अधिनियम के अंतर्गत सहायक व्यक्तियों की सेवाओं के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु त्रैमासिक बैठक का हुआ आयोजन

0
181

 

हाथरस। माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेश के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश विनय कुमार के दिशा-निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चौधरी द्वारा पोक्सो अधिनियम के अन्तर्गत सहायक व्यक्तियों की सेवाओं के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु जिला स्तरीय सहयोगात्मक व्यक्तियों और हितधारकों के साथ की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गयी।

इस बैठक में पोक्सो अधिनियम एवं पोक्सो नियमों के तहत प्रक्रियाओं और प्रावधानों के सम्बन्ध में चर्चा की गयी तथा सहायक व्यक्तियों के कामकाज में आ रही चुनौतियों, कमियों और अच्छी प्रथाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक का एजेन्डा पर वार्ता की गयी, जिसमें पंजीकरण, पोक्सो अधिनियम की प्रक्रिया में मामले का चरण एवं पोक्सो के तहत प्रक्रिया, बच्चे और परिवार की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं के सम्बन्ध में चर्चा की गयी तथा बच्चों के सम्बन्ध में हितधारकों की भूमिकायें और जिम्मेदारी तथा परिवार और सहायक व्यक्ति को आने वाली चुनौतियों के सम्बन्ध में अपनाये जाने वाली प्रथाओं के बारे में चर्चा की गयी।

इस बैठक में डिप्टी सहायक चिकित्साधिकारी, डा. आर.एन. सिंह, अभियोजन अधिकारी की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी, सतेन्द्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज की प्रधानाचार्य ममता उपाध्याय, बेसिक शिक्षा की ओर से शशिवाला, जिला बाल सुरक्षा इकाई से विमल कुमार शर्मा, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष बविता अग्रवाल, वन स्टाॅप सेन्टर की संचालिका मनीषा भारद्वाज, सहायक व्यक्तियों में मतेन्द्र सिंह गहलोत व राजकुमार, तरूण प्रताप सिंह, विष्णु नारायण, प्रताप सिंह राघव एड. एवं बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, विनोद कुमार, हाथरस, पन्नालाल गौतम थाना सिकन्द्राराऊ, नवी अहमद, थाना हाथरस गेट एवं भीकमदास थाना हसायन की ओर से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here